CNG Price Hike : पेट्रोल के बाद अब सीएनजी में भी सबसे बड़ा उछाल,48 घंटे में 5 रुपए महंगी हुई गैस…

0 270

CNG Price Hike : पेट्रोल डीजल की मार से परेशान आम लोगों को अब राहत देने वाली सीएनजी भी हमलावर हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों में 48 घंटे में दूसरी बार 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी है। वहीं बीते 5 दिन में सीएनजी 6.60 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़कर 66.61 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैंं। वहीं ताजा वृद्धि के बाद गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG के दाम 69.18 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। गुरुग्राम में कीमत 74.94 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।

पिछले करीब एक महीने में सीएनजी की कीमत (CNG Price Hike) में 7वीं बार बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी आज यानी 6 अप्रैल की सुबह 6 बजे से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में बढ़ी हुई दर पर बिक रही है। अभी दो दिन पहले 4 अप्रैल को ही सीएनजी का रेट रिवाइज किया गया था। ऐसे में 48 घंटे के अंदर 5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कीमत बढ़ गई है। एक महीने में यह आठवीं बार है जब सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है।

जानिए कहा कितने रेट है…..

• दिल्ली- Rs. 66.61/- प्रति किलो
• नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद- Rs. 69.18/- प्रति किलो
• मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली- Rs.73.86/- प्रति किलो
• गुरुग्राम- Rs.74.94/- प्रति किलो
• रेवाड़ी- Rs.77.07/- प्रति किलो
• करनाल, कैथल- Rs.75.27/- प्रति किलो
• कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर- Rs. 78.40/- प्रति किलो
• अजमेर, पाली, राजसमंद- Rs.76.89/- प्रति किलो

बता दें कि, पेट्रोल का सस्ता विकल्प मानी जा रही सीएनजी की कीमतों ने इस साल आम आदमी को सबसे ज्यादा झटका दिया है। टैक्सी और बसों में अनिवार्य ईंधन के रूप में प्रयोग आने वाली सीएनजी की कीमतें इस साल 8 बार बढ़ चुकी हैं। इसके साथ ही कीमत में 10 रुपये का इजाफा आया है। इसमें से भी आधी वृद्धि सिर्फ 48 घंटे में की गई है।

Also Read :-World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या आप है मानसिक और शारीरिक फिट?

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.