Coal Scam: ममता के कानून मंत्री मलय घटक के यहां CBI ने मारा छापा, ED के रडार पर भी आ सकते है TMC के बड़े नेता

0 445

Coal Scam: कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री और टीएमसी नेता मलय घटक के आसनसोल स्थित आवास पर छापा मार दिया है । मलय घटक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास कहे जाते हैं और टीएमसी के बड़े नेता माने जाते हैं।

बुधवार को सुबह CBI के अधिकारी अपने सुरक्षा दस्ते के साथ घटक के घर पहुंचे और रेड की कार्रवाई शुरू कि है । इस दौरान उनके साथ स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सी RPF के जवान भी हैं।

कोयला घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर छापे मारी कि है । इसमें से चार कोलकाता में और एक आसनसोल में है। इस रेड के दौरान टीएमसी नेता मलय घटक के परिसरों में तलाशी जारी है ।

रेड के दौरान सीबीआई की आठ टीमें छानवीन कर रही है । मलय आसनसोल से ही विधायक हैं। बताया जाता है कि सीबीआई को टीएमसी नेता को लेकर इनपुट मिली थी, जिसके बाद यह छापा पड़ा है ।

ये भी पढ़ें- Goodbye Trailer: काफ़ी दिनों बाद “GOODBYE” के ज़रिये आयी बॉलीवुड के लिए गुड न्यूज़

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.