अयोध्या में ठंड ने भी बदला मिजाज, रामलला के आगमन पर बदला है मौसम

0 418

अयोध्या : धार्मिक अयोध्या (Ayodhya) नगरी का मौसम आज अपना रूप बदला नजर आया। मौसम (Weather) ने भी आज अपना रूप ख़ुशनुमा बना लिया है। रामनगरी में आज सुबह 6 बजे 1200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गयी, जिसमे कोहरे का रूप कहीं नज़र नहीं आ रहा है। जबकि मौसम में आज का तापमान सुबह के वक्त 8°C दर्ज किया गया और पर इसी के विपरीत दृश्यता में थोड़ी अपेक्षाकृत कमी है। हो सकता है कि दिन के वक्त इसमें और थोड़ा सा सुधार हो जाए।

हालांकि मौसम विभाग अनुसार अयोध्या में आज कोल्ड डे की घोषणा की गयी थी। आज सुबह अयोध्या की न्यूतम तापमान 8°C और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान लगाया गया था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समरोह के वक्त करीब 12 बजे के बीच विजबिलिटी 1000 मीटर से 1500 मीटर के बीच रहने की आशा है।

वर्षों के इंतज़ार के बाद हर भारतीयों का आज सपना पूरा होने जा रहा है। आज अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्रभु श्री राम जी के स्वागत सिर्फ अयोध्या या भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रहा है और आज प्रकृति ने भी इसमें सहयोग करने का मन बना लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.