भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा, राहुल गांधी के साथ बने यात्रा का हिस्सा

0 356

नई दिल्ली/जयपुर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान (Rajasthan) से गुजर रही है। यात्रा के दौरान बुधवार (14 दिसंबर) को कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) भी इसका हिस्सा बने। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पदयात्रा की।

भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने वाली है। यह यात्रा राजस्थान में 17 दिन में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

देश की सबसे पुरानी पार्टी ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और राहुल गांधी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, “इस भीड़ भीड़ में भारत है, मिलजुल के चलते जाएंगे, एकता का परचम लहराएंगे।”

उल्लेखनीय है कि, आज दिन में पहले भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस चरण में रघुराम राजन राहुल गांधी के साथ चले। दोनों चलते-चलते चर्चा भी करते दिखे। कांग्रेस पार्टी ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया।

पार्टी ने लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाते रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।” यह यात्रा बुधवार सुबह सवाई माधोपुर के भाड़ौती से शुरू हुई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.