omicron का शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन, सावधानी बरतना बेहद जरूरी

0 690

कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब कोई आदमी किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए बिना या वायरस से संक्रमित देश की यात्रा किए बिना ही इससे संक्रमित हो.देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के कम्युनिटी स्प्रेड के संकेत मिले हैं. INSACOG ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि COVID-19 का ओमिक्रोन वेरिएंट देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच गया है. स्टडी के मुताबिक कम्युनिटी ट्रांसमिशन कई महानगरों में प्रभावी हो गया है. कई शहरों में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.बेहद ही अहम स्‍टडी के लिए कई सैंपल जुटाए गए थे. कोरोना के ये मरीज 25 नवंबर-23 दिसंबर 2021 के बीच पॉजिटिव पाए गए थे. जीनोम सीक्‍वेंसिंग के बाद इनके ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने की बात सामने आई थी. इस बारे में कई और तरह की भी जानकारी जुटाई गई है. कई पहलुओं पर स्टडी के बाद कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बारे में पता चला है. कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब कोई आदमी किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए बिना या वायरस से संक्रमित देश की यात्रा किए बिना ही इससे संक्रमित हो जाए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.