श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन के लिए पूरी व्यवस्था की गई, ठंड में हीटर, जमीन पर मैट, लॉकर की सुविधा…

0 360

आयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी उमड़ रही है. इसे मैनेज करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट और योगी सरकार ने समीक्षा बैठक बुलाई थी. जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरीके के इंतजाम किए गए. फिलहाल, सुगम दर्शन के लिए पूरी व्यवस्था की गई है.

1- मुख्य द्वार से राम मंदिर तक मैटिंग का काम किया गया है ताकि श्रद्धालु इस सर्दी में राम मंदिर तक फर्श पर बिना जूतों के चल सकें.

2- भक्तों को इस शीत लहर और सर्द मौसम से बचाने के लिए मुख्य द्वार से राम मंदिर तक गैस हीटर लगाए गए हैं.

3- दर्शन के बाद मंदिर से रामलला का प्रसाद कैसे लिया जाए इसकी भी व्यवस्था की गई है. क्योंकि रामलला को बाहर से कोई भी प्रसाद नहीं चढ़ाया जा सकता है.

4- राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं, जिसमें श्रद्धालु मल्टी डायवर्जन से होकर जा सकते हैं.

5- किसी भी असुविधा की स्थिति में राम मंदिर परिसर में अनाउंसमेंट सुविधा भी लगाई गई है, ताकि एनाउंसमेंट के जरिए पुलिस की मदद ली जा सके.

6- पीली पर्ची लेने के बाद श्रद्धालु अपना सामान (मोबाइल आदि उपकरण) राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाए गए क्लॉक रूम के अंदर सुरक्षित रूप से रख सकते हैं.

7- मुख्य द्वार से सुरक्षा चौकी तक एक फास्ट-ट्रैक लेन बनाई गई है, जहां श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सीधे पहुंच सकते हैं.

8- राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक, हमने राम मंदिर में दान के लिए कई विकल्प दिए हैं, जहां श्रद्धालु यूपीआई, कैश, चेक और ऑनलाइन माध्यम से दान कर सकते हैं.

9- राम मंदिर परिसर में भक्तों के लिए बैठने की जगह भी बनाई गई है.

10- श्रद्धालुओं की मदद और किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति के लिए भक्ति पथ पर हर 10 कदम पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

गौरतलब है कि प्रतिष्ठा समारोह के केवल छह दिनों के भीतर ही 18.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के भव्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर ली है. व्यवस्थाओं को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित करने के लिए एक प्रतिष्ठित समिति की स्थापना की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भक्तों को अपने पूज्य देवता के निर्बाध दर्शन मिल सकें.

बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन, 2 लाख से अधिक भक्त भगवान श्री राम के दर्शन करने और प्रार्थना करने के लिए मंदिर में आ रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते बाद खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और अंदर की व्यवस्थाओं को भी देखा. रामलला के भक्तों को दर्शन में समस्या ना हो इसके लिए सीएम योगी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.