कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ खा लिया जहर, एक-एक कर चार लोगों की जिंदगियां खत्म

0 318

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कांग्रेस नेता ने अपने परिवार के साथ खुदकुशी कर ली है। घटना जांजगीर-चांपा जिले की है। यहां कांग्रे नेता ने पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें बड़े बेटे की तुरंत मौत हो गई जबकि कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी और छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां तीनों ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

चारों की पहचान 66 साल के कांग्रेस नेता पंचराम यादव, 55 साल की उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव, 28 साल के बेटे नीरज यादव और 25 साल के सूरज यादव के तौर पर हुई है। इन सभी ने 30 अगस्त को एक साथ जहर खा लिया था। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार कर्ज से परेशान था और इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

कैसे की आत्महत्या?
किसी को पता न चले इसलिए उन्होंने सामने दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया था। इस खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर गई। दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.