कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हल्के बुखार के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

0 137

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली एक खबर के अनुसार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को यहां के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें हल्का बुखार है। फिलहाल वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और ठीक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्लियामेंट्री कमेटी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को हल्के बुखार के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत अभी स्थिर है।

ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

खबर है कि, कोरोना के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ सा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। खबर के अनुसार राहुल गांधी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.