कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, भूस्खलन पीड़ितों और कोचिंग सेंटर में मारे गए छात्रों को दी श्रद्धांजलि

0 270

नई दिल्ली : आज कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक हो रही है, जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी कर रही हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी समेत अन्य लोग संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की आम बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस संसदीय दल ने बुधवार को वायनाड भूस्खलन और दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को लेकर पार्टी सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह एक रुटीन बैठक है, जो अक्सर संसद सत्र के दौरान आयोजित की जाती है। इस बैठक में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। संसद का मानसून सत्र चल रहा है और सत्र में बजट के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। ऐसे में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सरकार को घेरने के मुद्दे पर रणनीति बनाई जा सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.