राम मंदिर में बढ़ रही सुविधाएं, लिफ्ट से पहुंच कर भक्त करेंगे दर्शन; ट्रस्ट ने तैयार की रूपरेखा

0 278

अयोध्या: जैसे-जैसे अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है, वैसे-वैसे राम भक्तों की सुविधाओं को भी विकसित किया जा रहा है. राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, सामान रखने, और दिव्यांग-बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाओं को राम मंदिर ट्रस्ट ने अब पूरा कर लिया है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने एक अत्याधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण कराया है, जिसमें 25,000 से ज्यादा यात्री ठहर सकते हैं. इस केंद्र में यात्री अपने सामानों को भी सुरक्षित जमा कर सकते हैं. इसके अलावा, मंदिर के प्रथम तल पर भी 1,000 से ज्यादा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. प्रथम तल पर पहुंचने के लिए चार लिफ्ट का निर्माण कराया गया है, जिसका कार्य पूरा हो चुका है.

दिव्यांग और वृद्धजनों की सुविधा के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने निशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके अलावा, वे लिफ्ट के माध्यम से प्रथम तल के यात्री सुविधा केंद्र पर भी जा सकते हैं. यात्री सुविधा केंद्र पर चार लिफ्ट बनाई गई हैं, जिसमें एक सर्विस लिफ्ट है और एक इमरजेंसी के लिए. अन्य दो लिफ्ट दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए बनाई गई हैं, जिससे वे आसानी से आ-जा सकते हैं.

प्रभु राम के दर्शन के दौरान किसी भी भक्त को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर, यात्री सुविधा केंद्र पर अपोलो अस्पताल के डॉक्टर उनकी देखरेख करेंगे. इसके लिए एक अस्थाई अस्पताल का भी निर्माण किया गया है.

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि राम मंदिर में यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण पूरा कर लिया गया है और प्रथम तल पर 1,000 से ज्यादा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी कर ली गई है. लिफ्ट का उपयोग अन्य कार्यों में भी किया जाएगा, जिसमें से एक सर्विस लिफ्ट और एक इमरजेंसी लिफ्ट है. बेसमेंट में एक अस्थाई अस्पताल भी खोला गया है, जिसमें अपोलो अस्पताल के डॉक्टर मरीजों की देखरेख करेंगे. लिफ्ट का उपयोग वृद्धजन और दिव्यांगजन कर सकेंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.