Congress ‘Rebels’ (G-23) : कांग्रेस नेतृत्व और जी-23 के बीच सुलह के आसार, होली के बाद दूर होगी तनातनी

0 1,045

Congress ‘Rebels’ (G-23)  : कांग्रेस नेतृत्व और ग्रुप-23 के नेताओं के बीच होली के बाद तनातनी दूर होने के साथ पार्टी फिर से एक रंग में दिख सकती है। ग्रुप-23 में शामिल वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को दूत बनकर पहले राहुल गांधी से मुलाकात की फिर ग्रुप-23 के अगुवाकार गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा के साथ बैठक की।

ग्रुप-23 कुछ शर्तों और व्यवस्था में बदलाव (सामूहिक नेतृत्व) के साथ खुद को कार्यकर्ताओं के बीच खलनायक की भूमिका में नहीं देखना चाहता है। दोनों ही पक्ष अब समाधान की ओर बढ़ना चाहते हैं इसलिए आने वाले दिनों गुलाम नबी आजाद कुछ नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।बुधवार रात गुलाम नबी आजाद के घर पर हुई ग्रुप-23 के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने भी अपने रुख में बदलाव किया है। बताते हैं कि राहुल गांधी के कहने पर हुड्डा उनके आवास पर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच अकेले में करीब 50 मिनट बातचीत हुई।

Also Read: Terror Funding Case : NIA कोर्ट ने हाफिज सईद सहित कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया

रिपोर्ट- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.