कांग्रेस दुर्भाग्य से आजादी के बाद दिशाहीन और नेतृत्वहीन पार्टी हो गई है-CM योगी

0 303

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, दुर्भाग्य से आजादी के बाद वो दिशाहीन हो गई और आज वह नेतृत्वहीन भी हो गई है। यह दिशाहीनता का दुष्परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता और संस्कृति को कोसने, अपमानित करने और सनातन को हर तरह से बदनाम करने का प्रयास किया है।

योगी ने कहा यही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यूपीए सरकार के दौरान देखने को मिली थी जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की संस्कृति का अपमान करने की कोशिश की और दुनिया के सामने इसे बदनाम करने का भी प्रयास किया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सभ्यता और संस्कृति को दुनिया में सम्मान मिल रहा है। भारत का गौरव पुनः स्थापित हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.