बर्बादी का सिलसिला जारी! अफगानिस्तान में फिर आया 6.3 तीव्रता का भयंकर भूकंप

0 367

इस्लामाबाद: पश्चिमी अफगानिस्तान (Afghanistan) में भूकंप (EarthQuake) के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। इससे करीब एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान में तेज भूकंप और भूकंप बाद के झटकों के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी और पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए थे।

जानकारी दें कि बीते शुक्रवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। तब भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह तकरीबन 6:39 बजे अफगानिस्तान में 50 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप के झटके महसूस किए गए था। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था ।

वहीं इससे पहले 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। हालांकि तब इस हादसे में इस हमले में 4000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और हजारों इमारतें नष्ट हो गईं थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.