कोरोना मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटों में आंकड़े 3 लाख के पार

0 631

बीते दिनों में कोरोना ने फिर तेज रफ्तार पकड़ी और मामले 1 लाख के पार आने लगे। यह आंकड़ा बड़कर 2 लाख पहुंचा और बढ़ता ही गया। इसके बाद अचानक केसेस कम हुए तो लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। इसी राहत के बीच अब चिंता की घंटी बज रही है क्योंकि पिछले 24 घंटों में फिर से corona cases में उछाल आ गया है और मामले 2 लाख से बढ़कर 3 लाख पहुंच गए हैं। आपको बता दे बीते 24 घंटों में corona के 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बात करे corona से मरने वालों की तो 491 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 2,23,990 लोग ऐसे हैं जो corona संक्रमित थे पर अब ठीक हुए है। हाल ही की बात करे तो देश में corona के एक्टिव मरीजों की संख्या 19,24,051 है। corona के नए वेरिएंट Omicron के कुल 9,287 मामले सामने आए हैं। पीछे का रुख करे तो लोगों ने सोचा था कि अब 2022 तो कम से कम कोरोना मुक्त आए पर असल में ऐसा हुआ नहीं। 6 जनवरी को corona के 1 लाख 17 हजार से भी ज्यादा मरीज मिले थे जोकि 12 जनवरी को बडकर 2 लाख 47 हजार तक पहुंच गए। इसके बाद अभी यानी की 20 जनवरी को बीते 24 घंटो में 3 लाख 17 हजार से भी ज्यादा corona मरीज मिले हैं जो अपने आप में एक बहुत बड़ा नंबर है। इसी के साथ देश में एक्टिव केसेस की संख्या बहुत तेजी से बड़ रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.