Corona Update: देश में 24 घंटे के दौरान देशभर में 16,159 नए मरीज, 28 मरीजों की मौत

0 548

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 16,159 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 15,394 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 28 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 29 लाख 07 हजार 327 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.53 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 15 हजार 212 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.56 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 54 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 49 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.