Corona Update: फिर बढ़े कोरोना के मामले, एक लाख से अधिक सक्रिय मरीज, 36 लोगों की मौत

0 455

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (17 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,062 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 249 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 36 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 8,813 मामले सामने आए थे और 29 मरीजों की मौत हुई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,05,058 हो गई है जो कि कल की तुलना में 6,194 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,27,134 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लोगों को चेताया है कि अभी यह न समझें की महामारी खत्म हो गई है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे COVID उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करें। बता दें कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 917 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 19.20 फीसदी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 836 नए मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,74,365 हो गई जबकि मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,174 हो गई। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 332 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.