Corona Update: झारखंड में कोरोना के एक्टिव 129 केस, सबसे अधिक 45 केस रांची में

0 183

रांची: झारखंड में कोरोना के 129 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 45 मरीज रांची में एक्टिव है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दस मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक और रांची से चार मरीज है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 24 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 21 हजार, 483 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 129 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 565 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.