Corona Update: देश में आज 6,809 नए कोरोना मामले, संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत

0 441

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में 55,114 सक्रिय कोरोना मरीज बचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 6,809 कोरोना मामले आए हैं। वहीं 8,414 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या घटने के कारण दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 2.12 प्रतिशत संक्रमण दर रही। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कारण 527991 लोगों की मौत हुई है। यह कुल संक्रमण का 1.19 प्रतिशत है। वहीं देश में अब तक 43873430 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 2132043050 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। सुबह आठ बजे तक 19,35,814 लोगों को कोरोना की खुराक दी गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.