दिल्ली में राजौरी गार्डन के एक टेंट हाउस में लगी भयंकर आग, कोई जन-हानि नहीं

0 546

नई दिल्ली: दिल्ली से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के के राजौरी गार्डन (Rajauri Garden) इलाके में बीते शनिवार-रविवार दरमियानी रात एक टेंट हाउस में आग लग गई। वहीँ मौके पर मौजूद दमकल की 23 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस भयंकर आग पर काबू पा लिया है।

उक्त घटना राजौरी गार्डन इलाके में HDFC बैंक के पास स्थित विशाल एन्क्लेव के पास हुई बताई जा रही है। हालाँकि अब तक किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। मामले पर फायर ऑफिसर एस।के। दुआ ने बताया- हमें रात 1 बजे कॉल आई थी कि टेंट हाउस में आग लगी है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। किसी के भी इसमें हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर पर विवरण आना शेष है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.