देश भर में कम हुआ कोरोना का कहर, तेजी से घट रहे संक्रमण के मामले

0 315

नई दिल्ली: देश में कोरोना के केसों में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 1223 नए केस भी सामने आ चुके है, जो कि बीते दिनों के मुकाबले कम आंकड़ा बताया जा रहा है। जिससे साफ है कि देश में कोविड का संक्रमण नियंत्रण में है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल केस 16498 हो गए हैं। 12 मई को देश में 1580 लोग कोविड से संक्रमित हुए थे। अब ताजा आंकड़ों से साफ है कि कोरोना के नए केस में गिरावट आ रही है। दूसरी तरफ कुल एक्टिव केस भी कम होते जा रहे है।

राज्यों के बारें में बात की जाए तो अधिकतर राज्यों में भी कोरोना के सक्रीय मामले कम हुए हैं। बिहार में कोरोना के केस 239 ही बचे है। वहीं छत्तीसगढ़ में 483, दिल्ली में 399, गुजरात में 224, हरियाणा में 420, कर्नाटक में 356 सक्रिय केस हैं। जिन राज्यों में सबसे अधिक कोविड के मामले हैं, उनमें केरल (4593), महाराष्ट्र (1032), ओडिशा (3143), पश्चिम बंगाल (2111) का नाम शामिल है।

ये लक्षण आएं तो हो जाएं सावधान: कोरोना संक्रमण के लक्षणों के बारें में बात की जाए तो इनमें बुखार, सूखी खांसी, थकान, स्वाद और सुगंध न आना, नाक बंद, आंख लाल होना, सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। यदि आपको भी इनमें से कोई लक्षण आपको महसूस हो तो सावधान हो जाएं और तुरंत कोरोना का टेस्ट करवाना होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.