जयाप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वॉरंट, जानें क्या है मामला?

0 303

नई दिल्ली : वेतरन एक्ट्रेस जयाप्रदा मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, एक्ट्रेस और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वॉरंट यानी गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. मामला साल 2019 का है. दरअसल, पूर्व सांसद व एक्ट्रेस जयाप्रदा के खिलाफ साल 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक मामला दर्ज हुआ था. उनपर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। यह मामला रामपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है. इस मामले में जयाप्रदा पिछली कई तारीखों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं, जिसको देखते हुए कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वॉरंट जारी किया था।

एनबीडब्ल्यू वॉरंट जारी होने के बाद जयाप्रदा के लिए कोर्ट ने 8 नवंबर की तारीख कोर्ट में पेश होने की मुकर्रर की थी, लेकिन 8 नवंबर को भी जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हुईं. इसके चलते आगे कोर्ट ने 17 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है. एनबीडब्ल्यू वॉरंट भी कन्टिन्यू किया है. कोर्ट ने सख्ती के साथ 17 नवंबर को पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर न्यायालय में पेश होने को कहा है. देखना होगा कि एक्ट्रेस यहां आती हैं या नहीं।

इस विषय पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया, “थाने में साल 2019 में एनसीआर नंबर 59/19 धारा 127ए चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में मामला हुआ था जो कि जयाप्रदा के खिलाफ पंजीकृत हुआ था. पत्रावली में मेंशन पिछली तारीख पर जयाप्रदा हाजिर नहीं हुई थीं।

“माननीय न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था और कल की तारीख नियत थी. उसमें भी वो नहीं आईं. और उसमें एनबीडब्ल्यू भी जारी था तो ऐसे में कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ 17/11/2023 की तारीख नियत की है. साथ ही एनबीडब्ल्यू कन्टिन्यू किया है. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन का मामला था और यह मामला साल 2019 में दर्ज हुआ था।” जयाप्रदा की ओर से इसपर अबतक कुछ भी स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.