भदोही में सपा व‍िधायक के घर म‍िला पंखे से लटका क‍िशोरी का शव

0 433

भदोही, । भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर सोमवार को 17 साल की लड़की का पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान नाजिया के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

भदोही ज‍िले की पुल‍िस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने कहा क‍ि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भदोही और प्रशासनिक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। एसपी ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। उन्‍होंने बताया क‍ि लड़की कई वर्षों से व‍िधायक के घर रहकर घरेलू कार्य करती थी। मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। इस मामले की जांच के ल‍िए गठ‍ित टीम की र‍िपोर्ट के बाद ही क‍िसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.