सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

0 390

अमृतसर : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में तख्त द्वारा दी गई सजा काट रहे धार्मिक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गई हैं। इस जानलेवा हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। हमलावर को आते देख आस-पास के लोगों ने तुरंत एक्शन में आते हुए हमलावर को धर-दबोचा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

स्वर्ण मंदिर में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा घोषित धार्मिक दंड के तहत 3 दिसंबर से ‘सेवा’ कर रहे थे।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तख्त ने धार्मिक सजा दी है। इसके बाद वे व्हीलचेयर पर गले में तख्ती लटकाए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। इस सजा के तहत बादल को स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के तौर पर काम करना था और दरवाजे पर ड्यूटी करने के साथ-साथ लंगर परोसना था।

गौरतलब है कि अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल को ये सजा शिरोमणि अकाली दल और पंजाब में उनकी सरकार द्वारा 2007 से 2017 तक की गई ‘गलतियों’ का हवाला देते हुए दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.