ज्ञानवापी में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर आज आ सकता है फैसला, मुस्लिम पक्ष जता रहा ऐतराज

0 421

नई दिल्ली: ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Case) में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज मस्जिद के अंदर मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला आ सकता है। वाराणसी जिला अदालत में कथित शिवलिंग के कार्बन डेटिंग पर सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत में मुस्लिम पक्ष की ओर से भी दलीलें दे दी गई। ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग चार महिलाओं ने की है।

वजूखाने की कार्बन डेटिंग कराने की मांग चार महिलाओं ने की है। याचिका पर वाराणसी के जिला जज की अदालत में सुनवाई की। अदालत ने फैसले सुनाने के लिए आज की तारीख तय की है। याचिकाकर्ता राखी सिंह की दलील है कि मस्जिद में मिली आकृति शिवलिंग थी। शिवलिंग ही है और शिवलिंग ही रहेगी। वहीं मस्जिद पक्ष की दलील है कि वहां शिवलिंग नहीं फव्वारा है। पांच में से एक हिंदू पक्षकार ने कथित शिवलिंग का वैज्ञानिक परीक्षण का विरोध किया। दोपहर दो बजे के बाद कोर्ट फैसला सुना सकता है।

गौरतलब है कि 18 अगस्त, 2021 वाराणसी की पांच महिलाओं ने मिलकर वाराणसी कोर्ट में याचिका दायर कर साल भर शृंगार गौरी की पूजा करने की अनुमति मांगी। आपको बता दें कि इसी साल मई के महीने में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था, जिसके बाद हिन्दू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के वज़ूखाने के बीचों बीच एक ‘शिवलिंग’ बरामद हुआ है। जिसके बाद एक निचली अदालत ने उसे सील करने के आदेश दिए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.