10 जुलाई को मलेशिया दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिफेंस से जुड़ी बड़ी डील होगी फाइनल

0 396

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 जुलाई और 11 जुलाई को मलेशिया के आधिकारिक दौरा पर रहेंगे. रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि इसका उद्देशय भारत और मलेशिया में साझेदारी को बढ़ाना है.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह का ये दौरा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाएगा. इसके अलावा राजनीतिक साझेदारी भी बढ़ेगी. सिंह अपने दो दिन के दौर के दौरान मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

इसमें सिंह और हसन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करते हुए इन संबंधों को और दृढ़ करने के लिए नए उपाय की खोज करेंगे. दोनों देश द्विपक्षीय हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे.

यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री सी वाईबी दातो सेरी अनवर बिन-इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्रालय के जारी किए गए बयान के मुताबिक, भारत और मलेशिया दोनों देशों का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है.

दोनों देश लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है, जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीति क्षेत्रों तक विस्तृत है. मलेशिया और भारत 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान स्थापित उन्नत सामरिक साझेदारी के दृष्टिकोण के अनुसार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.