ओमिक्रॉन की राजधानी बन रही दिल्ली, महाराष्ट्र से भी ज्यादा हुए केस

0 567

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब कुल 213 केस हैं और सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में हैं। ओमिक्रॉन के मामलों में अब तक महाराष्ट्र आगे था लेकिन दिल्ली ने अब उसे पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई राज्यवार ओमिक्रॉन मामलों की सूची के मुताबिक, अब दिल्ली में इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा 57 केस हैं और महाराष्ट्र में 54 मामले।

नई सूची के मुताबिक, दिल्ली के 57 ओमिक्रॉन मरीजों में से 17 अब ठीक हो चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी वायरस से संक्रमित 28 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं। इन दोनों के बाद तेलंगाना सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन केसों के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां 24 ओमिक्रॉन संक्रमित हैं, जिनमें से किसी को भी अभी छुट्टी नहीं मिली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.