सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे तीन गुनी पेंशन-अखिलेश

0 129

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा, कासगंज, मैनपुरी सभी सीटें जिताकर भेजो। अपने आप सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लोगों को दवाई की जरूरत थी। तब भाजपा सरकार न दवा दे सकी, न ही ऑक्सीजन और बिस्तर। समय पर ऑक्सीजन और दवा मिल जाती तो न जाने कितने लोगों की जान बच जाती। यह लोग मां गंगा की बात करते हैं। गंगाजी में हजारों लाशें बहकर चली गई।भाजपा ने महिलाओं की पेंशन छीन ली और उनका हक भी। सपा सरकार बनने के बाद महिलाओं को तीन गुनी पेंशन दी जाएगी। भाजपा सरकार में हर कोई परेशान है।
भाजपा ने पुरानी पेंशन मांगने वालों को, शिक्षामित्रों को अपमानित किया है। यह लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने नौकरी छीनकर सभी को बेरोजगार कर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में टॉपटेन अपराधियों की सूची जारी करे। हम तो मांग करते है टॉपटेन सूची जारी करेंगे तो भाजपा नेताओं के ही नाम आएंगे। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा सरकार में ही हैं। चुनाव जीतने के लिए यह लोग मां-बहनों की भी बेइज्जती करने में पीछे नहीं रहते। लखीमपुर में बहनों के कपड़े छीन लिए। एटा में भी चुनाव के समय जमकर हंगामा किया।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई परीक्षा नहीं हो पा रही है। जो भी परीक्षा होती है या तो लीक हो जाती है अन्यथा कैंसल कर दी जाती है। बिजली के बिल से लोगों को करंट लगने लगा है। इतना बिल किसी भी सरकार में नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमने एंबुलेंस चलायी, 100 नंबर गाड़ियां चलायी थी। उनको बदलकर 112 नंबर कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.