कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार, मंत्री आतिशी ने किया ऐलान

0 272

नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद केजरीवाल सरकार हरकत में आ गई है। दिल्ली सरकार, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने की तैयारी कर रही है। AAP नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को रेगुलेट करने के लिए कानूनी लाएगी और कोचिंग में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से भी इस पर सुझाव लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर्स को लेकर दिल्ली सरकार कानून बनाने के लिए एक कमेटी का गठन करेगी। इस कमेटी में अधिकारी स्टूडेंट्स और कोचिंग संस्थान शामिल होंगे।

वहीं राजेंद्र नगर हादसे के बाद एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर और प्रीत विहार में अब तक 30 बेसमेंट सील किए गए हैं। कई कोचिंग सेंटर को शो कॉश नोटिस भी जारी किया है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लेंगे। बता दें दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार शाम को बारिश के बाद पानी भरने से हादसा हो गया था। इस दौरान कोचिंग में पढ़ने वाले तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हादसे की जांच के लिए FIR दर्ज की है और कई टीमें गठित की हैं। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.