हिमाचल में कांग्रेस के दो नेताओं के घर पर ED की छापेमारी, ऊना में निजी अस्पताल पर भी दी दबिश; खंगाला रिकार्ड

0 245

शिमला: हिमाचल से एक बड़ी खबर सामने आई है। ईडी ने कांगड़ा और ऊना में कई जगहों पर छापेमारी की है। आयुष्मान भारत स्कीम में घोटाले को लेकर ईडी ने नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के घर और उनके निजी फोर्टिस अस्पताल में छापा मारा है। देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के घर और उनके बालाजी अस्पताल में भी ईडी की टीम डॉक्यूमेंट खंगाल रही है।

रेड से पहले डॉ. राजेश शर्मा बुधवार सुबह स्थानीय मंदिर में मूर्ति की स्थापना कर रहे थे। इस दौरान ईडी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार पूर्व परिवहन मंत्री आरएस बाली और राजेश शर्मा के घर व अस्पताल के बाहर CRPF के जवान तैनात हैं। अंदर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। कांगड़ा के अन्य निजी अस्पताल पर भी रेड की सूचना है।

वहीं जिला ऊना में भी ईडी की टीम ने श्री बांके बिहारी प्राइवेट अस्पताल पर रेड की है। टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में पहुंचे और अस्पताल के भीतर जांच का सिलसिला जारी है। ईडी की टीम अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इसके अतिरिक्त ईडी की टीम मैहतपुर के बसदेहड़ा में भी जांच जारी है। यह ठिकाना भी इसी अस्पताल से जुड़ा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.