Delhi Road Accident: दिल्ली में बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

0 524

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एकबार फिर रफ्तार (Delhi Road Accident) का कहर टूटा है। यहां के सीमापुरी इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।

बताया जा रहा है कि ये देर रात 1:51 बजे हुई। सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण ड्रावर ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण हो दिया और सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.