Delhi Weather: सुबह ठंडी और दिन का पारा 30°C! जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम

0 16,751

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में 4 नवंबर को दिन की शुरुआत थोड़ी ठंडी रहने की संभावना है. बात करें रात के तापमान की तो इसके करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी. जैसे-जैसे धूप खिलेगी, तापमान बढ़ेगा. दोपहर तक तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा. रात होने तक आगमन करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

इससे पहले 3 नवंबर को इस मौसम में दिल्ली में अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 नवंबर की सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर्यवेक्षण में सबसे कम तापमान आया नगर में रिकॉर्ड किया गया, जो कि 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. ये इस सीजन का सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान है.

कहां कितना रहा एक्यूआई
बात करें दिल्ली के एक्यूआई की तो 3 नवंबर को ये 324 है. कई इलाकों में 300 से 400 के बीच रहा. वजीरपुर में सबसे ज्यादा 389 AQI रहा. अलीपुर का AQI- 354, आनंद विहार का 371, अशोक विहार का 367, आया नगर का 365, मथुरा रोड का 345, करणी सिंह का 336, डीटीयू का 246, बवाना का 312, बुराड़ी क्रॉसिंग का 384, चांदनी चौक का 354, द्वारका-सेक्टर 8 का 344, जहांगीरपुरी का 336, दिलशाद गार्डन का 302, आईटीओ का 307, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 331 रहा. ये सभी इलाके रेड जोन में हैं. आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स – (AQI) देखने के लिए यहां क्लिक करें.

4 और 5 नवंबर को यहां हल्की बारिश की संभावना
वहीं, आईएमडी का कहना है कि 4 और 5 नवंबर को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है. जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को 4 और 5 नवंबर को प्रभावित करने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि मौसम का मिजाज देखते हुए सुरक्षित रहें और अपडेट पर नजर रखें.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.