आज भी जमाएगी दिल्ली की सर्दी, UP कांपेगा; उत्तर से दक्षिण तक ठिठुरा भारत

0 83

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार की सुबह भी घने कोहरे के बीच हुई। भारत के उत्तरी हिस्सों से लेकर दक्षिण में तेलंगाना तक तेज ठंड का साया है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने रविवार को अगले 48 घंटों के बाद शीतलहर में कमी की संभावनाएं जताई हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में कुछ हिस्से बारिश का सामना कर रहे हैं।

IMD की तरफ से रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर राजस्तान, दक्षिण हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 जनवरी को गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है इसके अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर चल सकती है। विभाग ने बताया है कि 9 जनवरी को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में शीतलहर चल सकती है। तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं, मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उससे सटे उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छा सकता है। जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 2-3 दिनों में घना कोहरा छाने की संभावनाएं हैं। 9 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। उत्तरी राजस्थान और बिहार में भी मौसम का यही रूप नजर आ सकता है।

10 जनवरी से राहत के आसार
सूखी ठंड से दस जनवरी तक राहत के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले तीन दिन मौसम खुश्क रहने लेकिन भीषण ठंड तथा घने कोहरे का प्रकोप बना रहेगा और दस जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फ तथा बारिश की संभावना है जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा।

दक्षिण में ठंड
विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, नर्मिल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जगतियाल जिलों में विभन्नि जगहों पर शीत लहर की स्थिति रह सकती है। सोमवार को राज्य के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, नर्मिल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जगतियाल, मेडक, कामारेड्डी और निजामाबाद जिलों में विभन्नि जगहों पर शीत लहर के आसार हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.