देवरिया। मछली लेने गया था श्रीकांत ,गला रेत कर हत्या

घर पर पत्नी इंतजार करती रह गई, आई पति मौत की खबर

0 918

देवरिया। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है | कुशीनगर के हाटा कोतवाली के करज गांव के श्रीकांत प्रसाद सोमवार को परिवार सहित धान की रोपाई कर रहे थे।उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि वह मछली लेने रामपुर गौनरिया चौराहा  जा रहे है | धान की रोपाई के बाद घर पहुंची पत्नी मछली बनाने की तैयारी पूरी कर पति के मछलीसहित आने का इंतजार कर रही थी।देर रात तक पति के नहीं आने पर वह सो गई।

अनहोनी की आशंका में रातभर डूबे रहे परिजन |

पति के नहीं लौटने पर सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की।  तभी महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव के एक मुर्गी फार्म के पास अधेड़ के शव की सूचना मिली। उसका गला रेता हुआ था। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सऊदी कमाने जाने वाला था श्रीकांत

मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम और दो बेटी शादीशुदा हैं। वह दो जुलाई को सऊदी कमाने जाने वाला था। महुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : देवरिया : पुलिस महकमे में देर शाम बदलाव,चार सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल,रुद्रपुर के थानाध्यक्ष विजय सिंह निलंबित

 

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय , देवरिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.