Deoria : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को मरणोपरांन्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया , रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले थे ग्रुप कैप्टन

तेजस फाइटर प्लेन (LCA) को हवा में आपात स्थिति में बेहतर तरीके से संभालने के लिए के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया

0 635

Deoria : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को मरणोपरांन्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया | ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को 2020 में एक उड़ान के दौरान अपने हल्के तेजस फाइटर प्लेन (LCA) को हवा में आपात स्थिति में बेहतर तरीके से संभालने के लिए के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी गीतांजलि सिंह और मां उमा सिंह ने लिया।

 

वरुण सिंह जनपद की रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले थे।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वायुसेना में वर्ष 2004 में शामिल हुए थे। वे एक फाइटर पायलट थे और स्वदेशी लड़ाकू विमान, LCA तेजस उड़ाते थे।

उनके चाचा अखिलेश सिंह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। और जनपद (Deoria ) रुद्रपुर विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। वरुण सिंह का परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है- जल, थल और नभ। वरुण सिंह इंडियन एयरफोर्स (IAF) वर्ष 2004 में शामिल हुए थे। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस (AAD) की रेजिमेंट में थे।

कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं। वरुण का परिवार इन दिनों भोपाल में रहता है।  गीतांजली सिंह ने मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। वरुण सिंह के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा रिद्धिमान 7वीं में पढ़ रहा है। वहीं छोटी बेटी आराध्या फोर्थ में बंगलौर में पढ़ रही है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह CDS बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में 8 दिसंबर 2021 को शहीद हो गए थे |

8 दिसंबर 2021 को भारतीय वायु सेना का एमआई-17V5 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। हालांकि, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एक मात्र जवान जो इस हादसे में बच गए थे। उनका इलाज बेंगलुरू स्थित कमांड हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन 8 दिन बाद उनका भी निधन हो गया था।

 

Also Read : देवरिया/बरहज : अवैध अतिक्रमण कर दुकान चला रहे संचालको को कराया गया नोटिस तामिल

 

Report : अजय कुमार पाण्डेय 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.