उज्जैन के बाबा महाकाल को भक्त ने चढ़ाया 10 लाख का हार

0 281

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर में तेलंगाना के हैदराबाद से आए भक्त वेदुल सीताराम शर्मा ने 151.600 ग्राम 10 लाख 62 हजार 500 रुपये कीमत का सोने का हार भगवान को अर्पित किया। इसे महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गहलोत द्वारा प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर उसका सम्मान किया गया।

बता दें कि यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.