भगवान जगन्नाथ से लेकर द्वारकाधीश के दर्शन करेंगे श्रद्धालु…186 यात्रियों को लेकर चारधाम के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

0 362

नई दिल्ली : विशेष ट्रेन से 186 यात्री 17 दिन की चार धाम यात्रा पर गुरुवार को रवाना हुए। इन तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन बदरीनाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारका के दर्शन कराएगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन से 17 दिन की यात्रा के दौरान श्रद्धालु वाराणसी, नासिक, मदुरै और हम्पी में भी रुकेंगे। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का परिचालन भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (IRCTC) कर रहा है तथा यह गुरुवार शाम को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

भारत गौरव डीलक्स वातानुकूलित ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं हैं जिनमें दो रेस्त्रां, आधुनिक रसोईघर, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी डिब्बों में स्नानागार, सेंसर आधारित शौचालय और पैरों की मसाज करने वाले उपकरण शामिल हैं। पूर्ण रूप से वातानुकूलित ट्रेन में तीन श्रेणी -वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी हैं और इसमें प्रत्येक डिब्बे में सुरक्षा गार्ड तथा CCTV कैमरे लगे हैं।

यात्री चीन सीमा के नजदीक माना गांव स्थित बदरीनाथ मंदिर, जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, इसके समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच के दर्शन करेंगे। रामेश्वरम में यात्री रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडि के दर्शन करेंगे जबकि द्वारा में तीर्थयात्रियों को द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योर्तिलिंग और बेट द्वारका के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.