UP के स्कूलों में 2 महीने के लिए नहीं लगेंगे डिजिटल अटेंडेंस, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

0 328

लखनऊ : योगी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यूपी के स्कूलों में 2 महीने के लिए डिजिटल अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव की शिक्षक संघ के साथ बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम योगी ने इस मामले को लेकर कल ही संज्ञान लिया था। इस फैसले को प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

इस बैठक के बाद यूपी सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने ये आदेश दिए कि यूपी के स्कूलों में 2 महीने के लिए डिजिटल अटेंडेंस नहीं लगेंगे। इस पर सीएम योगी ने भी आदेश दिया है कि कमेटी बनाकर समस्या का निस्तारण किया जाए, उसके बाद कोई फैसला लिया जाए, सीएम ने भरोसा दिया कि प्रदेश में सभी के हित का ध्यान रखा जाएगा।

बीते दिन यूपी के स्कूलों में डिजिटल हाज़िरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम को आदेश दिए कि वो बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर टीचरों से बात करें, साथ ही, टीचर यूनियनों से ज्ञापन लेकर सरकार को भेजें। जिससे उनकी समस्या समझी जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.