सिद्धार्थनगर | एनडीआरएफ व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा विकासखंड जोगिया में आपदा से बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम

0 626

सिद्धार्थनगर | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन(IAS) की पहल पर आज दिनांक 03.08.2022 को विकासखंड जोगिया में बाढ़ से पूर्व की तैयारी व प्रतिक्रिया विषयक प्रशिक्षण श्री सतीश सिंह पी डी एस (खंड विकास अधिकारी) व श्री ओमप्रकाश चौधरी (एडीओ पंचायत ) विकासखंड जोगिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में एन. डी. आर.एफ. टीम द्वारा बाढ़ से बचाव, रोड एक्सीडेंट, चोट लगने पर क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए ,इसके बारे में भी बताया गया, सर्पदंश,भूकंप से निपटने के तरीको के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया |

इस कार्यक्रम के दौरान टीम कमांडर ने निरीक्षक सुधीर कुमार ने एन डी आर एफ की संरचना एवं कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया, तत्पश्चात मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए आपदा से पूर्व, दौरान और बाद में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी तथा बाढ़ के दौरान जीवन सुरक्षा हेतु स्थानीय संसाधनों से निर्मित रक्षक जैकेट बनाने का तरीका, सांप काटने पर दीये जाने वाले प्राथमिक उपचार तथा भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया|
आपदा के दौरान या सामान्य जीवन में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकना, फैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस या हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए घरेलू सामानों के द्वारा स्ट्रेचर बनाने का तरीका, डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने का तरीका, आकाशीय बिजली से बचने का तरीका बताया गया| अनुपम शेखर तिवारी, सलाहकार आपदा प्रबंधन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यशैली एवं एसडीआरएफ प्रावधान के क्रम में अनुमन्य आर्थिक सहायता के विषय में बताया गया, उक्त प्रशिक्षण में श्री सतीश सिंह पी डी एस (विकास खंड अधिकारी) श्री ओमप्रकाश चौधरी(एडीओ पंचायत),श्री अनुपम शेखर तिवारी सलाहकार आपदा प्रबंधन सिद्धार्थनगर, सुश्री पुष्पांजलि आपदा विशेषज्ञ, ग्राम पंचायत अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सहायक, आपदा मित्रा आपदा सखी व ब्लॉक स्तर के अन्य कार्मिक शामिल रहे l
इस कार्यक्रम को विकासखंड जोगिया के विकास खंड अधिकारी श्री सतीश सिंह पी डी एस की अध्यक्षता में संपन्न किया गया |

यह भी पड़े : Urfi Javed Bold Topless Photo: उर्फी जावेद ने करवाया बोल्ड फोटो शूट, देख फैंस हुए हैरान

संवाददाता—पवन पाण्डेय , सिद्धार्थनगर |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.