डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

0 560

टिहरी : कांवड़ यात्रा-2022 के मध्येनजर समस्त व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार पैनी नजर बनाये हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज जनपद क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग यथा भद्रकाली पार्किंग, चंद्रभागा पुल पार्किंग क्षेत्र, मुनिकीरेती, रामझूला पुल, खारा स्रोत पार्किंग आदि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान उन्होंने रामझूला पुल पर कांवड़ियों की भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों के आने-जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पंजिका का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन द्वारा की गई समस्त व्यवस्थाओं की प्रशंसा की गई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.