असंवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करके कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित न करें – एसपी अर्पण यदुवंशी

0 524

उत्तरकाशी: वर्तमान में अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, कतिपय स्थानों पर लोगों द्वारा उग्र होकर शान्ति/कानून व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के द्वारा आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में उत्तरकाशी स्थित कोचिंग/प्रशिक्षण संस्थानों के संस्थापको/प्रशिक्षकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

सभी को कोचिंग संस्थानों पर युवाओं को अनावश्यक किसी के बहकावे में न आने तथा उग्र होकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न करने हेतु बताने के सम्बन्ध में बताया गया। उक्त सम्बन्ध में सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं को इस सम्बन्ध में जागरुक किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि यदि कोई असंवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करके कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित करता है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.