खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक!

0 22

नई दिल्‍ली : आजकल लोगों में मोटापा, एसिडिटी और कब्ज की समस्या आम है। लोगों को समझ में नहीं आता है कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, दरअसल इसकी वजह हमारी आदतें हैं। वजन बढ़ना हो या एसिडिटी या फिर कब्ज की समस्या ये सब हमारी खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान (bad eating habits) का नतीजा हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं।

अगर आप खाना या नाश्ता करने के तुरंत बाद नहाते (taking a bath) हैं तो सावधान हो जाइए। घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा नहाने के बाद खाने की सलाह देते हैं और इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल खाना खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे कि आपको भोजन ठीक तरीके से बचे, लेकिन उसी वक्त अगर आप नहा लेते हैं तो तापमान (Temperature) बदल जाता है और आपको पाचन(digestion) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कभी भी खाना खाने के बाद फल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि फल के पाचन का समय अलग होता है और खाने के पाचन का समय अलग, ऐसे में एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपका वजन बढ़ा सकता है।

खाना खाने के बाद अगर आप तुरंत लेट जाते हैं या सो जाते हैं तो शरीर को खाना पचाने में दिक्कत होती है और आपका हाजमा खराब हो सकता है। आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक जरूर करें और कम से कम 2 घंटे बाद सोएं।

एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है लेकिन अगर खाना खाने के बाद आप व्यायाम करते हैं तो आपकी पाचन प्रक्रिया में अवरोध होता है। आपको पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या भी हो सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.