स्वप्न शास्त्र: एक क्लिक कर जानिए कैसा होता है सपने में निर्वस्त्र देखना शुभ या अशुभ

0 236

Swapna Shastra: सपने में यदि आप खुद को या फिर किसी और को निर्वस्त्र देखते हैं तो इस सपने के कई मतलब होते हैं। जिनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ हैं। ऐसे में आपके सपने का फल इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इस प्रकार का सपना किस अवस्था में देखा है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में निर्वस्त्र देखना (Sapne Mein Nirvastra Dekhna)

सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आपके अंदर विलासिता बढ़ सकती है। इस समय में आप भोग विलास की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान फल देने वाला बताया गया है। इसलिए सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना अच्छा नहीं माना जाता।

यदि आप सपने में किसी और को निर्वस्त्र देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। जो आपको आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम देगा। इसलिए सपने में किसी और को निर्वस्त्र देखना भी एक अच्छा सपना माना जाता है।

अगर आप सपने में किसी स्त्री को निर्वस्त्र देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको मान हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह सपना धनहानि का भी संकेत देता है।

यदि आप किसी पुरुष को निर्वस्त्र देखते हैं तो स्वप्न शासत्र के अनुसार यह सपना भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। यदि कोई स्त्री इस प्रकार का सपना देखती है तो उसके अंदर विलासिता बढ़ सकती है।वहीं यदि कोई पुरुष इस प्रकार का कोई सपना देखता है तो उसे आने वाले समय में धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.