मणिपुर में 25 करोड़ रूपये का मादक पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार

0 319

इंफाल: भारत म्यामां सीमा पर मणिपुर के तेंग्नोउपाल जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 करोड़ रुपये मूल्य की डब्ल्यूवाई गोलियां जब्त की हैं। यह गोलियां एक प्रकार का मादक पदार्थ हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोरेह शहर में गश्त के दौरान राज्य पुलिस एवं असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने फाइचांग वेंग इलाके के एक व्यक्ति के आवास से बुधवार को 56 किलो डब्ल्यूवाई (वर्ल्ड इज योर्स) गोलियां बरामद कीं।

पुलिस ने कहा, ‘‘म्यामां का एक सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन भी उसके पास से बरामद किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को बरामद सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिये पुलिस के हवाले कर दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.