दिल्ली के शराब घोटाले में ED की छापेमारी, हैदराबाद से पंजाब तक 35 ठिकानों पर रेड

0 411

नई दिल्ली: दिल्ली के शराब घोटाले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) छापेमारी कर रहा है। दिल्ली के अलावा हैदराबाद, पंजाब में 35 ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने रेड मारी है। इस केस में पहले भी सीबीआई और ईडी ने छापेमारी की है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर की तलाशी भी शामिल है। शराब घोटाला केस में विजय नायर और समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी को दिल्ली के शराब घोटाले के तार आंध्र प्रदेश और पंजाब से भी जुड़ने के संकेत मिले हैं। इसलिए अब उन जगहों पर भी छापेमारी करके सबूत तलाशने की कोशिश की जा रही है। समीर महेंद्रू से पूछताछ में भी कई अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी राजनीति से जुड़े कुछ लोगों, शराब कारोबारियों और पूर्व अधिकारियों के घर पर छापेमारी की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.