एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने बताया वायरल संक्रमण

0 401

मुंबई: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव सातारा जिले के दरेगांव में है। बताया जा रहा है कि उनको ठंड की वजह से बुखार आ गया है। एकनाथ शिंदे की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। परिवार के डॉ. पार्टे ने बताया कि एकनाथ शिंदे अब बेहतर हैं। उन्हें 99 डिग्री बुखार था और उन्हें सलाइन लगाई गई थी। डॉक्टर ने कहा कि यह वायरल संक्रमण है, इसलिए उन्हें थोड़ी खांसी और जुकाम है।

एकनाथ शिंदे की तबीयत ऐसे वक्त बिगड़ी है जब महायुति की तरफ से सरकार गठन को लेकर मंथन चल रहा है कि आखिर महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसी बीच एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ना बड़ा सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, सतारा के दरे स्थित अपने निवास पर ठहरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुखार है। सतारा से डॉक्टरों की एक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है और उनका इलाज कर रही है। सतारा में उनका पैृतक आवास है, जहां वह रह रहे हैं।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री की तबीयत की जानकारी देते हुए डॉक्टर आर एम पारते ने कहा कि “एकनाथ शिंदे को बुखार, सर्दी और थ्रोट इन्फेक्शन है। मैंने उनको सलाईन लगाया है। कल से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। अब ट्रीटमेन्ट शुरू किया है। एक-दो दिन में ठीक हो जाएंगे।”

अमित शाह के साथ बैठक के बाद गए थे सातारा
बता दें कि दिल्ली में अमित शाह के साथ महायुति की बैठक में शामिल होने के बाद एकनाथ शिंदे सीधे सातारा स्थित अपने पैतृक घर पर चले गए थे। उन्होंने मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक रद्द कर दी थी। इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि एकनाथ शिंदे महायुति में सीएम पद को लेकर बने गतिरोध से नाराज हैं। हालांकि, शिवसेना ने इन दावों को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि एकनाथ शिंदे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, इसलिए अपने गांव गए हैं। शिवसेना के नेता उदय सामंत ने एक दिन पहले कहा था कि महायुति कोई टकराव नहीं है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री अस्वस्थ थे इसीलिए अपने घर गए हुए है। वे जल्द ही वापस आएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.