Srilanka Emergency : श्री लंका हुआ पाई पाई को मोहताज , राष्ट्रपति ने लगाई इमरजेंसी , लोग उतरे सडंको पर

0 694

Srilanka Emergency :  श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से यहां के हालात बिगड़ गए हैं। जनता श्रीलंका के राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने देश में इमरजेंसी लगाने का फैसला किया है। कोलंबो साउथ, कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो सेंट्रल और नुगेगोडा पुलिस डिवीजन में कर्फ्यू की खबरें मिली हैं।
देश में इमरजेंसी लगाने के फैसले पर सरकार का कहना है कि देश की सुरक्षा और सेवाओं को सही ढंग से चलाने के लिए ये जरूरी हो गया था। अब श्रीलंका में एक अप्रैल से ही इमरजेंसी है। बिगड़े आर्थिक हालात की वजह से राष्ट्रपति के खिलाफ जनता में गुस्सा है। बीते गुरुवार को भीड़ ने उनके आवास के सामने हिंसक प्रदर्शन भी किया था। इस बीच पुलिस को वॉटर कैनन और लाठियों के जरिए भीड़ पर काबू करना पड़ा था।

अभी तक जो प्रदर्शन राष्ट्रपति आवास के बाहर हो रहा था, वह अब श्रीलंका में जगह-जगह देखने को मिल रहा है। जनता और पुलिस के बीच झड़प के मामले सामने आ रहे हैं और भीड़ काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़ रहे हैं।

हालात ये हो गए हैं कि बिजली, पेट्रोल-डीजल और ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है और लोग इनकी कमी से जूझ रहे हैं। छात्रों के पास कागज की कमी हो गई है, जिस वजह से उनकी परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। ऐसे में श्रीलंका की जनता के बीच निराशा का माहौल है और वह प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आई है।

 

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.