जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,2 आतंकी ढेर

0 319

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई थी।मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आतंकवाद विरोधी अभियान में अब तक मारे गए 2 आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई प्रगति पर है।

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें ठिकाने से बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है। कुलगाम में मुठभेड़ पुंछ आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हो गए थे। कुलगाम में मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक दल अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुलगाम इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.