महामारी, मौत और मातम: बेहाल हो चुके चीन में अब क्या हैं हाल, कितना गिरा कोविड-19 का ग्राफ

0 493

चीन: चीन ने कोरोना की बढ़ती तादाद के मद्देनजर ‘जीरो कोविड’ पॉलिसी को लागू किया था। जिसके बाद इस नीति की आलोचनाएं हुई थी। इस पॉलिसी के लागू होने के ठीक दो महीने बाद ऐसा लग रहा है कि चीन कोविड की सुनामी को शांत करने में सफल हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक, शहरों से ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैले कोविड के संक्रमण से चीन के 1.4 बिलियन लोगों में 80 प्रतिशत साल 2022 में संक्रमित हो गए थे। हालांकि, रिपोर्ट्स के पुख्ता न होने के कारण इन अनुमानों पर संदेह भी है। ऐसे अनुमान भी हैं कि चीन में कोविड का बुरा दौर खत्म हो रहा है।

अब चीनी सरकार ने अपना ध्यान अर्थव्यवस्था को फिर जिंदा करने की ओर लगाने का फैसला किया है। कई लोग इस महामारी से आगे बढ़ने और फिर से सामान्य जीवन यापन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में कोविड मरीजों का इलाज करने के लिए पूरे चीन में जुटे डॉक्टरों ने फोन इंटरव्यू में कहा कि अब वे जितने मरीज देख रहे थे, उनमें कमी आई है।

मगर चीन में अभी भी कोरोना को लेकर जोखिम है। लापरवाही बरतने की वजह से यहां कोविड के बढ़ने के आसार ज्यादा हैं। लूनर न्यू ईयर खत्म हो रहा है और सामान्य जिंदगी फिर से शुरू हो रही है। ऐसे में कोविड उन जगहों पर फैल सकता है जहां यह अब तक नहीं पहुंचा था। चीन में कोरोना के आंकड़े हमेशा संदेह भरे ही होते हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर, 8 दिसंबर 2022 से अब तक चीन में लगभग 79,000 लोगों की कोरोना से मौत अस्पतालों में हुई है। जाहिर है इन आंकड़े को पूरा नहीं माना जा सकता है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर भी मरे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.