अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से हर राम भक्त, हर सनातन धर्मावलंबी प्रफुल्लित: सीएम योगी

0 347

नई दिल्ली/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम योगी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बदलते हुए भारत की झलक दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं और काशी विश्वनाथ धाम से जो यात्रा प्रारंभ हुई,वह आज अयोध्या तक पहुंच चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पांच सदी के बाद पुनः विराजमान हो चुके हैं। हर राम भक्त, हर सनातन धर्मावलंबी, इस घटना से प्रफुल्लित है। पूरे भारत को इस दिन की प्रतीक्षा सदियों से थी।

सीएम योगी ने कहा कि आज देशवासियों ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस देश में हर नागरिक को सम्मान मिलता है। अधिवेशन के दौरान जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका समर्थन किया, जिससे पूरा माहौल योगी मय हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.