EXIT POLL : दिल्ली MCD में AAP की बल्ले-बल्ले का अनुमान

0 127

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इन एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आई है जबकि भाजपा को हार का सामना करने का अनुमान है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार आप बंपर बहुमत के साथ एमसीडी में आ रही है। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 146-156 सीटें मिल सकती हैं। कुल 250 वार्ड हैं और रिजल्ट 7 दिसंबर को आएगा।

इंडिया न्यूज जन की बात का एग्जिट पोल
भाजपा – 70 से 92
आप- 150 से 175
कांग्रेस- 7 से 4
अन्य- 1

मैदान में उतरे1,349 उम्मीदवार
MCD चुनाव 2022 के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें 709 महिला प्रत्याशी थीं। BJP और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। JDU ने 23 सीटों पर, तो AIMIM ने 15 सीटों पर कैंडिडेट उतारे।

निगम चुनाव में कब कौन जीता
वर्ष जीता
1958 किसी को बहुमत नहीं
1962 कांग्रेस
1967 जनसंघ (अब भाजपा)
1972 जनसंघ (अब भाजपा)
1977 जनता पार्टी (अब भाजपा)
1983 कांग्रेस
1997 भाजपा
2002 कांग्रेस
2007 भाजपा
2012 भाजपा
2017 भाजपा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.